मेहरगढ़

मेहरगढ़ पुरातात्विक दृष्टि से महत्वपूर्ण एक स्थान है जहाँ नवपाषाण युग के बहुत से अवशेष मिले हैं। यह स्थान वर्तमान बलूचिस्तान (पाकिस्तान) के कच्ची मैदानी क्षेत्र में है। यह स्थान विश्व के उन स्थानों में से एक है जहाँ प्राचीनतम कृषि एवं पशुपालन से सम्बन्धित साक्ष्य प्राप्त हुए हैं। इन अवशेषों से पता चलता है कि यहाँ के लोग गेहूँ एवं जौ की खेती करते थे तथा भेड़, बकरी एवं अन्य जानवर पालते थे। ". मेहरगढ़ आज के बलूचिस्तान में बोलन नदी के किनारे स्थित है। भारतीय इतिहास में इस स्थल का महत्व अनेक कारणों से है। यह स्थल भारतीय उप महाद्वीप को भी गेंहूँ-जौ के मूल कृषि वाले क्षेत्र में शामिल कर देता है और नवपाषण युग के भारतीय काल निर्धारण को विश्व के नवपाषण काल निर्धारण के अधिक समीप ले आता है। इसके अतिरिक्त इस स्थल से सिंधु सभ्यता के विकास और उत्पत्ति पर प्रकाश पड़ता है। यह स्थल हड़प्पा सभ्यता से पूर्व का ऐसा स्थल है जहां से हड़प्पा जैसे ईंटों के बने घर मिले हैं और लगभग 6500 वर्तमान पूर्व तक मेहरगढ़ वासी हड़प्पा जैसे औज़ार एवं बर्तन भी बनाने लगे थे। निश्चित तौर पर इस पूरे क्षेत्र में ऐसे और भी स्थल होंगे जिनकी यदि खुदाई की जाए तो हड़प्पा सभ्यता के संबंध में नए तथ्य मिल सकते हैं। मेहरगढ़ से प्राप्त एक औज़ार ने सभी का ध्यान आकर्षित किया है। यह एक ड्रिल है जो बहुत कुछ आधुनिक दाँत चिकित्सकों की ड्रिल से मिलती जुलती है। इस ड्रिल के प्रयोग के साक्ष्य भी स्थल से प्राप्त दाँतों से मिले हैं। यह ड्रिल तांबे की है और इस नयी धातु को ले कर आरंभिक मानव की उत्सुकता के कारण इस पर अनेक प्रयोग उस समय किए गए होंगे ऐसा इस ड्रिल के आविष्कार से प्रतीत होता है। एक अन्य महत्वपूर्ण वस्तु है सान पत्थर जो धातु के धारदार औज़ार और हथियार बनाने के काम आता था।
दारा द्वितीय
दारा द्वितीय या डेरियस द्वितीय ई.पू. ४२४ में पारसी सम्राट् जर्क्रसीस द्वितीय को उसके भाई सॉगडियानस
दारा तृतीय
दारा तृतीय या डेरियस तृतीय(ई.पू. ३३६-३३० ई.पू.) महान हख़ामनी राजवंश का अंतिम प्रसिद्ध राजा हुआ। वह बहादुर
किरेन रिजिजू
किरेन रिजिजू भारतीय जनता पार्टी के सचिव एवं भारत के गृह राज्य मंत्री हैं। वे सोलहवीं लोक सभा में
हृदयनारायण दीक्षित
हृदयनारायण दीक्षित (जन्म) एक भारतीय राजनीतिज्ञ तथा उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष है
परदेशी
परदेशी भारत के हिन्दी लेखक तथा साहित्यकार थे। उनका वास्तविक नाम मन्नालाल शर्मा था। प्रेमचंद और
हरिनारायण व्यास
हरिनारायण व्यास एक हिन्दी साहित्यकार थे
भौतिक राशियों की सूची
यह भौतिक राशियों की सूची है
राणा भगवन्त सिंह
राणा भगवन्त सिंह धौलपुर के महाराजा थे
स्थलीय पादप
स्थलीय पादप वे पादप है जो भूमि में, भूमि पर, या भूमि से उगते हैं। जैसे नीम, आम, गेहूँ आदि। इसके
बामा (लेखिका)
बामा एक तमिल दलित नारीवादी, शिक्षिका और उपन्यासकार हैं। उनका आत्मकथात्मक उपन्यास कारुक्कु (1992) तमिलनाडु